जिला सिविल बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ।
सिविल बार के गौरवशाली अतीत की पुनर्स्थापना का पदाधिकारियों ने लिया संकल्प।
जिला सिविल बार एसोसिएशन बदायूं के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष प्रेम स्वरूप वैश्य एडवोकेट की अध्यक्षता में सिविल बार सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मोटर दुर्घटना ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष वी के लाल तथा उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष संजीव यादव, पूर्व राज्य मंत्री व नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम अतिथिगण का माल्यार्पण कर, अंग वस्त्र भेंटकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष प्रेम स्वरूप वैश्य एडवोकेट ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात नव निर्वाचित पदाधिकारियों की प्रथम बैठक आयोजित हुई तथा अधिवक्ता और बार हित में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
शपथ ग्रहण समारोह में जिला बार एसोसिएशन बदायूं के अध्यक्ष देव पाल सिंह एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष रोहिताश सक्सेना एडवोकेट, शैलेन्द्र कुमार सक्सेना एडवोकेट व पवन गुप्ता एडवोकेट, पूर्व महासचिव अरविंद सिंह परमार की विशिष्ट उपस्थिति रही।
समारोह में प्रमुख रूप से प्रेम स्वरूप वैश्य एडवोकेट, हेमेंद्र कुमार एडवोकेट, सुभाष चंद्र गुप्ता एडवोकेट, बृजपाल सिंह एडवोकेट, राधा रमन गुप्ता, नरसिंह प्रसाद गुप्ता एडवोकेट, अनुराग शर्मा एडवोकेट, हसीब हसन एडवोकेट, सुनील कुमार सक्सेना एडवोकेट, मधुकर शर्मा एडवोकेट, रक्षित शरण एडवोकेट, हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, संदीप सिंह एडवोकेट, रामेंद्र रेडर एडवोकेट, स्वाति गुप्ता एडवोकेट, अंकित श्रीवास्तव एडवोकेट, वैभव श्रीवास्तव एडवोकेट , वीरेंद्र पाल एडवोकेट, अमित माथुर एडवोकेट, अंशुल गुप्ता एडवोकेट, अर्पित श्रीवास्तव एडवोकेट सहित सम्मानित अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।


Post a Comment