Header Ads

जिला सिविल बार एसोसिएशन बदायूं में नामांकन संपन्न।

 एल्डर्स कमेटी की देख रेख में चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ।


निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारी।

Bar association election

जिला सिविल बार एसोसिएशन बदायूं में चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है, आज नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। वरिष्ठतम सदस्यों में से गठित एल्डर्स कमेटी के सदस्यों प्रेम स्वरूप वैश्य एडवोकेट, हेमेंद्र कुमार एडवोकेट, सुभाष चंद्र गुप्ता एडवोकेट व बृजपाल सिंह एडवोकेट की देखरेख में चुनाव अधिकारी अनुराग शर्मा एडवोकेट एवं हसीब हसन एडवोकेट द्वारा विधिवत चुनाव संपन्न कराया गया। उल्लेखनीय है कि जिला सिविल बार एसोसिएशन बदायूं की दिनांक 21- 01- 2026 को आयोजित आम सभा में सर्व सम्मति व पूर्ण बहुमत से पूर्व इकाई को भंग किया जा चुका है।


अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव , सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी और कनिष्ठ कार्यकारिणी के पद हेतु कुल 14 नामांकन किय गए, जांच के उपरांत सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए, कोई नामांकन वापस नहीं हुआ है। सभी पदों के लिए एक ही नामांकन प्राप्त होने के कारण सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।


अध्यक्ष पद हेतु सुनील कुमार सक्सेना एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु मधुकर शर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष पद हेतु हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु रक्षित शरण एडवोकेट, संदीप सिंह एडवोकेट, महासचिव पद पर विवेक रेडर एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पद हेतु रामेंद्र रेडर , संयुक्त सचिव प्रशासन पद हेतु स्वाति गुप्ता एडवोकेट, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद हेतु अंकित श्रीवास्तव एडवोकेट , संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद हेतु वैभव गुप्ता एडवोकेट, सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए अमित माथुर एडवोकेट, वीरेंद्र पाल एडवोकेट, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए अर्पित श्रीवास्तव एडवोकेट व अंशुल गुप्ता एडवोकेट निर्वाचित घोषित किए गए।


निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने पर जिला सिविल बार एसोसिएशन बदायूं के समस्त सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयां दी।

No comments

अधिवक्ता संगठनों में निर्वाचित क्षत्रिय पदाधिकारियों का क्षत्रिय महासभा ने किया स्वागत।

क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के विभिन्न अधिवक्ता संगठनों में निर्वाचित क्षत्रिय पदाध...

Powered by Blogger.