राष्ट्र गौरव पारस रत्न सम्मान २०२६ से विभूषित हुए हरि प्रताप सिंह राठौड़।
प्रतिष्ठित स्वैच्छिक संगठन एक गूंज सेवा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बरेली में आयोजित सम्मान समारोह में उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू कश्मीर , राजस्थान, हिमाचल प्रदेश , दिल्ली और उत्तर प्रदेश के शिक्षा, समाजसेवा और खेल जगत में उल्लेखनीय कार्यों के लिए 151 महानुभावों को सम्मानित किया गया
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद डॉ महेंद्र देव , शिक्षाविद डॉ रवि शरण सिंह चौहान, इं ए के सिंह , सह प्रांत कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजपाल सिंह चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प और माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर किया गया।
सम्मान समारोह में व्यवस्था सुधार मिशन के जनक, प्रतिष्ठित सामाजिक/सूचना कार्यकर्ता, विधिवेत्ता हरि प्रताप सिंह राठौड़ अधिवक्ता को व्यवस्था परिवर्तन के क्षेत्र में गत सोलह वर्ष से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए ""राष्ट्र गौरव पारस रत्न सम्मान २०२६"" से विभूषित किया गया। बरेली में राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त होने की सुचना पर श्री राठौड़ के अनुयायियों, समर्थकों व शुभ चिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर हर्ष व्यक्त किया है।
सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, शिक्षा निर्देशक माध्यमिक शिक्षा डॉ महेंद्र देव, एससी एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया , संस्था अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह ( बंटी ठाकुर), डॉ सौरभ अग्रवाल, गौरव सक्सेना, शिक्षाविद डॉ रवि शरण सिंह चौहान, इंजीनियर ए के सिंह, वयोवृद्ध समाजसेवी जय गोविंद सिंह, क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रधान महासचिव आलोक सिंह चौहान संघर्षी, शरदेंदु सिंह चौहान, शोभित अग्रवाल, अर्चना सिंह, मोहिनी वर्मा, शिखा सक्सेना, सौरभ वर्मा, आशा सिंह, बृजेश गोस्वामी, संजीव अवस्थी, संतोष राज, मोना श्रीवास्तव, डॉ यूके दीक्षित, उमाकांत शर्मा, विशाल, पारस सिंह, संजीव चौहान, सपना गुप्ता, पल्लवी शर्मा , महेश त्रिवेदी ( मध्य प्रदेश), नयन वहेन गांधी (गुजरात), बलदाऊ सिंह श्याम (छत्तीसगढ़), बृजेश चौधरी (दिल्ली), कमल लोहनी (उत्तराखंड), डॉ देवी शरण राठौर (हिमाचल प्रदेश), सुषमा कुमारी ( जम्मू), मो नुरुल होदा (बिहार), दिनेश कुमार सैनी (राजस्थान), गुरजीत कौर ( हरियाणा) की सहभागिता रही।

Post a Comment