Header Ads

वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने बड़ी संख्या में जुटे राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र के महानुभाव।

 रानी लक्ष्मीबाई जयंती समारोह आयोजित।


वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने बड़ी संख्या में जुटे राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र के महानुभाव।


रानी लक्ष्मीबाई के त्याग और बलिदान का सदैव स्मरण रखेगा देश।
राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर महान वीरांगना कहलाई रानी लक्ष्मीबाई।



क्षत्रिय महासभा बदायूं एवम महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में रानी लक्ष्मीबाई जयंती समारोह का आयोजन वीरांगना चौक पर क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री व नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे। सर्व प्रथम वीरांगना की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया गया।



मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए पूर्व राज्य मंत्री व नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर भारतवर्ष की स्वतंत्रता आंदोलन की नींव रखी। उन्होने अपनी वीरता से अंग्रेजो के दांत खट्टे कर दिए। हम सब रानी लक्ष्मीबाई के बताए गए पथ पर चलने का संकल्प ले। वीरांगना चौक जनपद वासियों मे राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा उत्पन्न करने का केन्द्र बन गया है ।



इस अवसर पर प्रमुख रूप से महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, मंडल संगठन मंत्री विजय पाल सिंह भदौरिया, क्षत्रिय महासभा बदायूं के मार्गदर्शक आचार्य प्रताप सिंह, संरक्षक डॉ एस के सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह राघव, अखिलेश चौहान, ज़िला महासचिव रतन वीर सिंह तोमर, क्षत्रिय सैनिक सभा के संरक्षक विजय रतन सिंह, महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह एडवोकेट, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय कृषक सभा मनोज कुमार सिंह, नगर उपाध्यक्ष राजपाल सिंह राठौड़, नगर सचिव मनोज चंदेल, क्षत्रिय समाज विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंह सिसौदिया, जिला संयोजक महिला सभा डॉ उमा सिंह गौर, महेशा सिंह, वीना सिंह, पूनम सिंह, रूप किशोर सिंह , राकेश कुमार सिंह, सौरभ प्रताप सिंह, शेखर प्रताप सिंह, हरि प्रकाश सिंह आदि महानुभाव उपस्थित रहे।

No comments

क्षत्रिय महासभा ने दिवंगत जनों को दी श्रद्धांजलि।

  क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शिव पुरम बदायूं स्थित प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह के क...

Powered by Blogger.