Header Ads

क्षत्रिय महासभा ने दिवंगत जनों को दी श्रद्धांजलि।

 


क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शिव पुरम बदायूं स्थित प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह के कार्यालय पर एकत्र होकर संगठन के अनन्य सहयोगी ८३ वर्षीय प्रेमपाल सिंह सोलंकी एवं शैलेन्द्र कुमार सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।



इस अवसर पर महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, वरिष्ठ ट्रस्टी धनपाल सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश चौहान, संरक्षक क्षत्रिय सैनिक सभा विजय रतन सिंह, अभिषेक पुंडीर, सुरेश पाल सिंह चौहान, विवेक कुमार सिंह, सनी चौहान, मनोज तोमर, सुरेश सिसौदिया अध्यक्ष क्षत्रिय समाज विकास समिति, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments

अंतरराष्ट्रीय शौर्य दिवस के रूप में आयोजित होगा जयंती समारोह।

 महाराणा प्रताप जयंती समारोह 2026 के आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता। महाराणा प्रताप जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करे केन्द्र और राज्य सरकार। क...

Powered by Blogger.