अंतरराष्ट्रीय शौर्य दिवस के रूप में मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती ।
नौ मई को भव्यता के साथ आयोजित होगा जयंती समारोह।
अंतरराष्ट्रीय शौर्य दिवस के अवसर पर भारत सरकार के साथ ही राज्य सरकार घोषित करें सार्वजनिक अवकाश।
क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट की एक योजना बैठक शिव पुरम बदायूं में आयोजित की गई। बैठक में महाराणा प्रताप जयंती समारोह २०२६ की योजना बनाई गई। समारोह की तैयारियों के दृष्टिगत कार्यक्रम संयोजन समिति, स्वागत समिति, प्रचार प्रसार समिति गठित कर तहसील व विकास खंड वार प्रभारी नियुक्त किए गए।
साथ ही भारत सरकार एवं सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अंतरराष्ट्रीय शौर्य दिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की जाएगी।
क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि नौ मई को महाराणा प्रताप जयंती समारोह का मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। सर्वप्रथम महाराणा प्रताप चौक पर माल्यार्पण किया जाएगा तत्पश्चात समारोह का आयोजन स्काउट भवन में आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में देश के ख्याति लब्ध महानुभाव उपस्थित रहेंगे। संगठन के प्रदेश व मंडल के पदाधिकारियों की भी विशिष्ट उपस्थिति रहेंगी।
क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला महासचिव रतनवीर सिंह तोमर ने बताया कि सदैव की भांति इस वर्ष भी भामाशाह सम्मान व हाकिम खां सूरी सम्मान प्रदान किए जायेगे। साथ ही प्रतिभाशाली छात्रों एवं समाज हित में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वरिष्ठ और विशिष्ट महानुभवों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेगे, ख्याति लब्ध कवियों द्वारा काव्यपाठ भी किया जाएगा।
महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती समारोह २०२६ मे सर्वसमाज की सहभागिता रहेगी। गत वर्ष जनपद में लगभग सात सौ से अधिक स्थानों पर महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे इस वर्ष एक हजार से अधिक स्थानों पर सप्ताह भर कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य है। संगठन के पदाधिकारी समारोह को भव्य बनाने हेतु निरन्तर प्रयास कर रहे हैं, पूरे जनपद में आमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, डॉ सुशील कुमार सिंह, डॉ एस के सिंह, विजय रतन सिंह , राजपाल सिंह , अर्यंद्र पाल सिंह , दिनेश सिंह , संजय कुमार सिंह, प्रदीप चंदेल, सनी चौहान, टीकम सिंह, विजय रतन सिंह , शेर बहादुर सिंह, जगमोहन सिंह, गुड्डी राजपूत, मनोज तोमर, भूराज सिंह, सुरेश सिंह सिसौदिया, आदि की सहभागिता रही।


Post a Comment