अधिवक्ताओं के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।
दि डिस्ट्रिक्ट सिविल बार एसोसिएशन बदायूं की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।
दि डिस्ट्रिक्ट सिविल बार एसोसिएशन, बदायूॅ की कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष सुनील कुमार सक्सेना एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी, जिसमें बार से सम्बन्धित समस्याओं स्वच्छता, ई-लाइब्रेरी एवं क्लर्क की नियुक्ति जैसे विषयों पर चर्चा हुयी। साथ ही पूर्व पदाधिकारियों द्वारा बार से संबंधित अभिलेख एवं आय व्यय का विवरण न दिए जाने के कारण नोटिस जारी करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में बोलते हुये महासचिव विवेक कुमार रैंदड़ एडवोकेट ने कहा कि दि डिस्ट्रिक्ट सिविल बार एसोसिएशन, बदायूॅ का सम्बद्धीकरण संख्या- 80 सन् 1989 है जो कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल इलाहाबाद से सम्बद्ध है, जिसका विधिवत् वार्षिक चुनाव दिनाक 27-01-2026 को हो चुका है, पूर्व कार्यकारिणी के कुछ सदस्य जानबूझकर भ्रम फैला रहे हैं और नयी कमेटी के गठित करने का दावा कर रहे हैं, जबकि दि डिस्ट्रिक्ट सिविल बार एसोसिएशन, बदायूॅ के नाम से ही आज तक समस्त पत्राचार होते रहे हैं एवं सदस्यों के चंदे की रसीद भी इसी नाम से कटती रही है, अधिवक्ता हित में कई दशकों बाद बार एसोसिएशन में चुनाव कराने का निर्णय दिनांक 21-01-2026 को आम सभा में बहुमत से लिया गया था, इस चुनाव में भाग लेने की हिम्मत न दिखाकर कुछ लोगों ने दूसरी कमेटी गठित करने का जो दावा किया जा रहा है, वह निराधार है और उनका अस्तित्व भी प्रश्नांकित है। बार के आय व्यय का हिसाब देने से बचने का तथा बार भवन व उसकी सम्पत्ति के दस्तावेज उपलब्ध न कराना नैतिक रूप से गलत है।
सभा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधुकर शर्मा ने कहा कि जो लोग बात बात पर त्यागपत्र जेब में लेकर घूमते थे, अब वह नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देने के उपरान्त भी कुर्सी से चिपककर रहना चाहते हैं। जिससे बार के अधिवक्ताओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की सम्भावना है।
बैठक में उपाध्यक्ष श्री हरि प्रताप सिहं राठौड़ एडवोकेट ने कहा कि बार हित व अधिवक्ता हित में जो भी उचित होगा वह कदम उठाये जायेगें एवं अधिवक्ताओं की सुविधा व सुरक्षा का सम्पूर्ण ध्यान रखा जायेगा।
बैठक में में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष प्रेम स्वरूप वैश्य एडवोकेट, सदस्य एल्डर्स कमेटी हेमेन्द्र कुमार एडवोकेट , ब्रजपाल सिहं एडवोकेट , उपाध्यक्ष रक्षित सरन, संदीप सिंह एडवोकेट कोषाध्यक्ष रामेंद्र रेडर, संयुक्त सचिव स्वाति गुप्ता, वैभव गुप्ता एडवोकेट, सदस्य कार्यकारिणी अंशुल गुप्ता, अर्पित श्रीवास्तव, अमित माथुर आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Post a Comment